सेंसेक्स 450 अंक की बढ़त के साथ खुला, लेकिन ऊपरी स्तरों से फिसला
शेयर बाजार में बुधवार को तेजी आई । सेंसेक्स 450 अंक के उछाल के साथ 34,301 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 140 अंक की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली के चलते दोनों इंडेक्स नीचे आ गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी आई। रुपए में मजबूती और कच्चा तेल सस्ता होने से शेयर बाजार को फायदा हुआ। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.7% तेजी बीएसई पर सभी 19 सेक्टर इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई। ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.7% चढ़ा। बैंकिंग इंडेक्स में 1.5% और रियल्टी इंडेक्स में 2% तेजी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 41 पैसे मजबूत होकर 73.16 के स्तर पर आ गया। मंगलवार को यह 73.57 पर बंद हुआ था। उधर, ब्रेंट क्रूड का रेट 77 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया । कच्चा तेल सस्ता होने से एविएशन और तेल कंपनियों के शेयरों को फायदा हुआ। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 3% से ज्यादा तेजी आई। जेट एयरवेज का शेयर 2% चढ़ा। रुपए में मजबूती की वजह से इम्पोर्ट पर आधारित आईटी और फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरा...